RRB Technician Vacancy 2025: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Technician Grade 1 Signal और Technician Grade 3 के कुल 6180 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जल्द ही इसका विस्तृत विज्ञापन (RRB Technician Detailed Notification 2025) भी जारी किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन की तिथि:
- शुरुआत: 28 जून 2025
- अंतिम तिथि: 28 जुलाई 2025
RRB Technician Recruitment 2025 Details
पद का नाम | कुल पद |
---|---|
Technician Grade 1 Signal | 180 |
Technician Grade 3 Open Line | 6000 |
कुल पद | 6180 |
RRB Technician Eligibility 2025
Technician Grade 3 (Open Line):
- न्यूनतम योग्यता: 10वीं पास
- साथ में मान्यता प्राप्त संस्था (NCVT/SCVT) से संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट अनिवार्य है।
Technician Grade 1 Signal:
- न्यूनतम योग्यता: बीएससी (B.Sc.) डिग्री फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, IT या इंस्ट्रूमेंटेशन में
- या बीई/बीटेक/3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा
RRB Technician Age Limit 2025
- Technician Grade 3: 18 से 33 वर्ष
- Technician Grade 1 Signal: 18 से 36 वर्ष
(आरक्षित वर्गों को आयु में छूट नियमानुसार मिलेगी)
RRB Technician Salary 2025
- Technician Grade 1 Signal: ₹29,200/- प्रति माह + भत्ते
- Technician Grade 3: ₹19,900/- प्रति माह + भत्ते
RRB Technician Selection Process 2025
- चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा (CBT) शामिल होगी।
- CBT क्लियर करने पर उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
RRB Technician Application Fees 2025
वर्ग | शुल्क | CBT पास करने पर रिफंड |
---|---|---|
Gen/OBC/EWS | ₹500 | ₹400 |
SC/ST/PwD/Women | ₹250 | ₹250 |
RRB technician recruitment 2025 apply online
नोट: विस्तृत जानकारी के लिए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन अपलोड किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।